30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस के ठीक बाद Tata ग्रुप की हो जाएगी एयर इंडिया

एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा है कि 'टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के लिए काफी मेहनत की जा रही है। आने वाले तीन दिन वो काफी व्यस्त रहेंगे। इसके लिए एयर इंडिया के कर्मचारियों को देर रात तक काम करना पड़ रहा है।'

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 24, 2022

tata_sons.jpg

गणतंत्र दिवस के तुरंत बाद एयर इंडिया को टाटा ग्रुप को कभी भी सौंप दिया जाएगा। एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा किएयर इंडिया के अधिग्रहण में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 69 वर्षों बाद एक बार फिर से टाटा ग्रुप एयर इंडिया का संचालन करेगा। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 'गणतंत्र दिवस के बाद कभी भी टाटा ग्रुप एयर इंडिया का अधिग्रहण कर सकता है।' हालांकि, इस मामले पर टाटा ग्रुप की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एयर इंडिया को हैंडओवर करने के लिए 24 घंटे हो रहा काम

एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा है कि 'टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के लिए काफी मेहनत की जा रही है। आने वाले तीन दिन वो काफी व्यस्त रहेंगे। इसके लिए एयर इंडिया के कर्मचारियों को देर रात तक काम करना पड़ रहा है।'

नाम न बताने की शर्त पर एयर इंडिया के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 'उन्हें 26 जनवरी को भी काम करना पड़ेगा ताकि टाटा ग्रुप को विमानन कंपनी सौंपी जा सके।'

पिछले साल केंद्र सरकार और टाटा ग्रुप में हुआ था समझौता

बता दें केंद्र सरकार ने टाटा ग्रुप के साथ 25 अक्टूबर 2021 को 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया की बिक्री के लिए शेयर खरीद समझौते (SPA) पर हस्ताक्षर किया था।

इस समझौते के तहत एयर इंडिया की अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टाटा ग्रुप सरकार को 2,700 करोड़ रुपये नकद देगी। इसके अलावा टाटा ग्रुप 15,300 करोड़ रुपये की देनदारी का भी भुगतान करेगा।

1932 में टाटा ग्रुप ने टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी। वर्ष 1953 में केंद्र सरकार ने टाटा ग्रुप से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

यह भी पढ़े - टाटा ग्रुप के एक शेयर ने एक साल में दिया 1159% का रिटर्न, स्टॉक अब भी है सस्ता

यह भी पढ़े - IPL: चीनी कंपनी Vivo की हुई छुट्टी, TATA ग्रुप ने मारी बाजी