30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘BJP का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा’, धमकी भरे बयान को लेकर हुमायूं कबीर पर एक्शन, 2 थानों में पेशी के लिए नोटिस

AJUP MLA Humayun Kabir: अजुप विधायक हुमायूं कबीर को भाजपा के खिलाफ भड़काऊ और धमकी भरे बयान देने के मामले में दो थानों में तलब किया गया है। पुलिस ने अजुप विधायक हुमायूं कबीर के नवादा स्थित आवास पर नोटिस तामील किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Jun 30, 2026

AJUP MLA Humayun Kabir Summoned News

विवादित बयान देने वाले अजुप विधायक हुमायूं कबीर। (फोटो: ANI)

AJUP MLA Humayun Kabir Summoned : अजुप विधायक हुमायूं कबीर को भड़काऊ और धमकी भरे बयान देने के मामले में तलब किया गया है। पुलिस ने अजुप विधायक कबीर के नवादा स्थित आवास पर नोटिस तामील किया है। पुलिस मुर्शिदाबाद जिले के नवादा में उनके घर पहुंची और उनसे 3 जुलाई को शक्तिपुर पुलिस स्टेशन और 4 जुलाई को रेजीनगर पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा। हुमायूं को रेजिनगर और शक्तिपुर पुलिस स्टेशनों ने तलब किया है। विधायक को नोटिस जारी करने से पहले, मुर्शिदाबाद जिला पुलिस ने अजुप की उन जनसभाओं में शामिल तीन स्थानीय आयोजकों को भी गिरफ्तार किया, जहां ये बयान दिए गए थे।

हुमायूं ने भड़काऊ भाषण दिया था रेजीनगर और शक्तिपुर में

गौरतलब है कि विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ ये समन रेजीनगर और शक्तिपुर में हुई जनसभाओं के दौरान उनके द्वारा दिए गए विवादित भाषणों को लेकर दर्ज एफआईआर से जुड़े हुए हैं। इन भाषणों में उन्होंने कथित तौर पर गैर-जिम्मेदाराना बातें कहीं और राजनीतिक विरोधियों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

विधायक हुमायूं कबीर ने आखिर क्या बयान दिया था

विधायक हुमायूं कबीर ने 26 जून को रेजीनगर में एक जनसभा के दौरान बीजेपी नेतृत्व को धमकाते हुए कहा था, 'जिस दिन मैं हजारों मुसलमानों को इकट्ठा कर के सड़कों पर उतरूंगा, उस दिन मैं ऐसा जोरदार प्रहार करूंगा कि आपकी पार्टी का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं बचेगा।' इससे पहले, 6 जून को विधायक ने शक्तिपुर में एक पुलिस अधिकारी पर भी निशाना साधते हुए टिप्पणी की थी।

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने हुमायूं को फटकार लगाई थी

कबीर को उनके भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयानों के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने हाल ही में राज्य विधानसभा में उन्हें फटकार लगाई थी, जिसके बाद ये आपराधिक मामले दर्ज किए गए।

टिप्पणी जिले में अशांति फैला रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए थी: कबीर

खबरों के अनुसार, जब नवादा में विधायक हुमायूं कबीर के घर पर समन भेजा जा रहा था, तब वे कोलकाता में थे। कबीर ने मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी केवल उन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए थी, जो जिले में अशांति फैला रहे थे।