19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या कंगना रनौत का करियर खतरे में? अलका लांबा ने बताया क्यों स्मृति ईरानी की राह पर हैं BJP सांसद

Kangana vs Alka Lamba: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। अलका लांबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कंगना रनौत का हश्र भी स्मृति ईरानी जैसा ही होगा।

2 min read
Google source verification
Alka Lamba Kangana Ranaut

कंगना रनौत और अलका लांबा

Alka Lamba Attacks Kangana Ranaut: हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टपोरी कहे जाने बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कंगना रनौत पर जोरदार हमला बोला है। अलका लांबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कंगना रनौत का हश्र भी स्मृति ईरानी जैसा ही होगा। उन्होंने संकेत दिया कि जैसे राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद स्मृति ईरानी चुनाव हार गईं, वैसा ही कंगना के साथ भी होगा।

स्मृति ईरानी की तरह कंगना भी राजनीति से हो जाएगी गायब

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा कि वह स्मृति ईरानी की खाली जगह को भरने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति भी बहुत घमंड में थी लेकिन सास भी कभी बहू की तरह गायब हो गई। वह आज कहां है कोई नहीं जानता है। ठीक ऐसा ही कंगना के साथ भी स्मृति की तरह हाल होने वाला है। स्मृति ईरानी जिस प्रकार से राजनीति से गायब हो गईं और ठीक उसी प्रकार से कंगना रनौत भी नजर नहीं आएगी।

'बृजभूषण और कुलदीप सिंह पर कंगना क्यों नहीं बोलीं'

कंगना पर हमला बोलते हुए लांबा ने कहा कि वो राजनीति में शब्दों के निम्न स्तर पर जा रही हैं। हिमाचल में उनके एक विधायक पर नाबालिग बच्चे से बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इस केस में चार्जशीट हो गई और अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना है। ये विधायक बीजेपी का ही है। इसके अलावा कुलदीप सिंह सेंगर और बृजभूषण शरण सिंह पर भी गंभीर आरोप लगे है। इनके बारे में मंडी की बीजेपी सांसद ने एक शब्द नहीं बोला।

'भारत जोड़ो यात्रा में कई महिलाएं लगी थी गले'

अलका लांबा ने आगे कहा कि राहुल गांधी से कोई भी महिला असहज महसूस नहीं करती। उन्होंने कहन कि कांग्रेस सांसद की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाएं उनसे कितने अपनेपन से मिल रही थीं। यह यात्रा देशभर में निकली थी। इस दौरान कई महिलाएं भावुक होकर उनके गले मिल रही थीं। आज तक किसी भी महिला ने यह नहीं कहा कि उनको असहज महसूस हुआ हो।

नशे को लेकर कंगना पर बोला हमला

कंगना पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता कहा कि एक समय ऐसा था जब आपको नशे की बुरी लत लगी हुई थी। आप सालों तक नशे में रही। उस नशे का असर आज भी आप पर दिख रहा है। मुझे आपके स्वास्थ्य की चिंता है क्योंकि आप मुद्दों पर नहीं बोलतीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि एक राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नशा मुक्ति आयोग का गठन किया। इसकी अध्यक्ष अपनी सांसद कंगना रनौत को बना दें।