8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतसर एयरपोर्ट के पास आसमान में दिखीं संदिग्ध चीजें, 7 फ्लाइट्स डायवर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Flights Diverted: अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन जैसी संदिग्ध उड़ती चीजें दिखने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिए 7 फ्लाइट्स को दिल्ली और चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी।
2 min read
Google source verification
Amritsar Drone News, Security Alert Amritsar, Delhi Chandigarh Flight Diverted

अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन जैसी गतिविधि दिखने से 7 फ्लाइट्स डायवर्ट (फाइल फोटो)

Amritsar Airport: पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान में दो से चार संदिग्ध उड़ती हुई वस्तुएं देखी गई। शुरुआती नजर में ड्रोन जैसी लग रही इन गतिविधियों को देखते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। सुरक्षा में जरा सी भी चूक न हो, इसके लिए तुरंत कारवाई करते हुए अमृतसर लैंड करने वाली 7 फ्लाइट्स का रूट बदलकर उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

गांव की तरफ से आई थी रहस्यमयी चीजें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना रविवार रात लगभग 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती इनपुट के अनुसार, ये संदिग्ध उड़ती हुई चीजें पास के रुड़ाला गांव की तरफ से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दी थीं। कुछ देर तक ये रनवे और आसपास के इलाके के ऊपर उड़ती रहीं। रनवे के इतने पास खतरा देखकर तुरंत लैंडिंग रोक दी गई और उड़ानों को दूसरे शहरों की तरफ डायवर्ट किया गया।

7 फलाइट्स का बदला गया रूट

रनवे के बिल्कुल करीब संदिग्ध हलचल देखने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। अमृतसर आने वाली 7 फलाइट्स को तुरंत अन्य हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया। इनमें से कुछ उड़ानों को दिल्ली तो कुछ को चंडीगढ़ में सुरक्षित उतरने के निर्देश दिए गए।

पाकिस्तान सीमा के पास होने से एजेंसियां अलर्ट

अमृतसर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है, इसलिए एयरपोर्ट के आसपास ऐसी हरकत को बेहद गंभीर माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही CISF, पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गईं और पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई।

ड्रोन थे या कुछ और? जांच जारी

हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आसमान में उड़ रही वे चीजें वास्तव में ड्रोन ही थीं या कोई अन्य उड़ने वाली वस्तु। एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये चीजें कहां से उड़ी थीं और इनका मुख्य मकसद क्या था। फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।