8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की मौत पर सियासत तेज, पवन खेड़ा ने सरकार पर साधा निशाना

Manipuri Musician Murder: दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार सी. विक्रम सिंह की पिटाई के बाद मौत से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा, जबकि मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 08, 2026

Manipuri musician killed, guitarist beaten to death

शोर-शराबे का विरोध करने पर मणिपुरी गिटारिस्ट की पीट-पीटकर हत्या (फोटो सोर्स- ANI)

C Vikram Singh Death: दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार सी विक्रम सिंह की पिटाई के बाद मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने इस घटना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है।

पवन खेड़ा ने क्या कहा? 

मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। पवन खेड़ा ने कहा कि विक्रम सिंह ने दिल्ली स्थित अपने घर के बाहर हो रहे शोर और कथित हुड़दंग का विरोध किया था, जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खेड़ा ने कहा कि इस घटना को महज नशे में हुई हिंसा की एक अलग घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से तेज आवाज में डीजे, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नियमों की अनदेखी को सामान्य बना दिया गया है। उनके मुताबिक, कानून का लगातार और सख्ती से पालन नहीं कराया गया, जिससे लोगों में कानून का डर कम हुआ है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार ने विक्रम सिंह की हत्या करने वाली लाठी नहीं उठाई, लेकिन उस माहौल की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, जिसने ऐसी घटना को जन्म दिया।

मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी जताई चिंता

संगीतकार सी विक्रम सिंह की मौत की घटना पर मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह की मौत ने दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों के साथ कथित अत्याचार की दर्दनाक यादों को फिर से सामने ला दिया है।

संगमा ने दिल्ली पुलिस और संबंधित अधिकारियों से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

शोर का विरोध करने पर कथित हमला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक संगीतकार सी विक्रम सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह दिल्ली के किलोकरी गांव में अपने घर के सामने कथित तौर पर हो रहे शोर और हुड़दंग का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों समेत कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद सिंह को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया है, इनमें कुछ नाबालिग भी है। मामले की आगे जांच की जा रही है। 

मणिपुर के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

विक्रम सिंह की मौत के विरोध में दिल्ली में मणिपुर के लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला और न्याय की मांग की। मृतक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि विक्रम सिंह को स्थानीय लोगों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह हिलने-डुलने की स्थिति में भी नहीं थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई।