8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस इंटरव्यू से चुन रही सचिव, राहुल ने लिया परिचय तो प्रियंका ने पूछे सवाल, जानिए कैसे-कैसे पूछे जा रहे सवाल

AICC Secretaries post: कांग्रेस नए राष्ट्रीय सचिवों के चयन के लिए नेताओं का इंटरव्यू ले रही है। राहुल गांधी जहां उम्मीदवारों से परिचय और संगठन में भूमिका से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं, वहीं प्रियंका गांधी सवाल-जवाब का मुख्य दौर संभाल रही हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 08, 2026

rahul gandhi

राहुल गांधी(फोटो-ANI)

AICC Secretaries Post : नई दिल्ली। कांग्रेस नए राष्ट्रीय सचिवों का चयन अब इंटरव्यू के जरिए करने जा रही है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देशभर से बुलाए गए नेताओं के इंटरव्यू ले रहे हैं। सोमवार को करीब दस ग्रुप में लगभग सौ नेताओं के इंटरव्यू हुए। खास बात यह रही कि इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी ने ज्यादा सवाल किए। राहुल जहां शुरुआत में नेताओं से परिचय और संगठन में उनकी भूमिका के बारे में सवाल कर रहे हैं, वहीं इसके बाद प्रियंका गांधी सवाल-जवाब का सिलसिला आगे बढ़ा रही हैं।

संगठन सृजन अभियान से चुने जा रहे नेता

दरअसल, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जमीन से जुड़े नेताओं को आगे लाने की कोशिश कर रही है। अभियान के दौरान बेहतर काम करने वाले चयनित नेताओं को राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू देने दिल्ली बुलाया जा रहा है। इंटरव्यू पैनल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान वेणुगोपाल की भूमिका मुख्य रूप से नोटिंग करने तक सीमित नजर आ रही है।

राहुल ने पूछा परिचय, प्रियंका ने आगे बढ़ाया सवाल-जवाब

इंटरव्यू देकर लौटी एक महिला नेता ने बताया कि उनके ग्रुप में अलग-अलग राज्यों से आए आठ नेता शामिल थे। राहुल गांधी ने सभी नेताओं से परिचय लिया। इसके बाद सवाल-जवाब का मुख्य दौर प्रियंका गांधी ने किया। उनके ग्रुप को करीब 20 मिनट का समय दिया गया। वहीं, दूसरे ग्रुप में शामिल एक नेता के मुताबिक राहुल गांधी ने संगठन में काम करने के अनुभव से जुड़े सवाल किए, जबकि प्रियंका गांधी ने उनसे तीन सवाल किए।

राजनीतिक दबाव से निपटने की क्षमता भी परखी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इंटरव्यू में नेताओं के संगठनात्मक अनुभव के साथ यह भी परखा जा रहा है कि वे राजनीतिक दबाव और सिफारिशों को किस तरह संभालते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर काम करने की क्षमता और युवाओं को पार्टी से जोडऩे की रणनीति को भी अहम माना जा रहा है।

इंटरव्यू में पूछे जा रहे सवाल

  1. आपने कांग्रेस संगठन में अब तक कौन-कौन सी जिम्मेदारियां निभाई हैं?
  2. क्या कभी कोई चुनाव लड़ा है? चुनाव लड़ने का अनुभव कैसा रहा?
  3. संगठन सृजन अभियान के दौरान आपका अनुभव कैसा रहा? किसी को पद देने के लिए किसी नेता की ओर से दबाव या सिफारिश आई तो आपने उसे किस तरह संभाला?
  4. दूसरे राज्य में काम की जिम्मेदारी दी जाए तो अपने राज्य और संगठन से किस तरह जुड़े रहेंगे?
  5. युवाओं को कांग्रेस से जोडऩे के लिए क्या रणनीति अपना सकते हैं?