24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anti Drug Action: दिल्ली-गुजरात पुलिस ने बरामद की 518Kg कोकीन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Drug Free India Campaign: राजधानी में मिले इनपुट के बाद गुजरात की फैक्ट्री पर कार्रवाई कर 13 दिन में पकड़ में आई 13 हजार करोड़ की ड्रग्स।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 14 Oct 2024, 8:51 AM IST

delhi gujarat police action

Delhi Gujarat Police Action

Anti Drug Action: दिल्ली और गुजरात पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम में रविवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 5,000 करोड़ रुपये कीमत की 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की। यह बरामदगी गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी पर छापे के दौरान हुई।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक्शन में पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एजेंसियों और पुलिस को मिशन मोड में एक्शन लेने का निर्देश दे रखा है। इसी कड़ी में बीते एक अक्टूबर को दिल्ली के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम व्यक्ति के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया था। जिसके बाद पुलिस ड्रग माफिया के जड़ तक पहुंचने की तैयारी की। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट पर बीते 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकीन बरामद हुई।

मिशन मोड में पुलिस

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मादक पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कम्पनी का था और यह मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी से आया था। जिसके बाद रविवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता प्राप्त की। दिल्ली से गुजरात तक अब तक कुल 1,289 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है, जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये बताई जाती है।

ये भी पढ़ें: नायब सिंह सैनी को CM बनाने ऑब्जर्वर बन कर जाएंगे अमित शाह और सीएम मोहन यादव

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग