8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी की उठने लगी आवाज, पूर्व खेल मंत्री ने ICC से कर दी ये मांग

Anurag Thakur: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो (श्रीलंका) में होने वाले भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस फैसले पर बीजेपी सांसद और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर […]

2 min read
Google source verification
Anurag Thakur

बीजेपी सांसद अध्यक्ष अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो (श्रीलंका) में होने वाले भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस फैसले पर बीजेपी सांसद और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आईसीसी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आईसीसी फंडिंग रोक दी जाए और उसे कुछ सालों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया जाए।

'पाकिस्तान की फंडिंग रोको, कुछ साल तक क्रिकेट से करो बैन'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान की फंडिंग रोको, कुछ साल तक क्रिकेट से करो बैन। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट में आर्थिक और खेल दोनों रूपों में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। भारत ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। फिर भी अगर कोई देश राजनीतिक बहाने बनाकर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता, तो आईसीसी को उस पर कठोर कदम उठाने चाहिए।

'डर गए हैं, वे फिर से हारना नहीं चाहते'

ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान टीम भारत से फिर हारने का डर महसूस कर रही है, इसलिए मैच से भाग रही है। उन्होंने कहा, 'खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन यदि कोई जानबूझकर राजनीति कर रहा है तो आईसीसी को कठोर रुख अपनाना चाहिए।' ठाकुर की मांग है कि पाकिस्तान पर ग्रांट रोक लगाई जाए और उसे अन्य देशों के साथ भी मैच खेलने से रोका जाए, ताकि भविष्य में ऐसे राजनीतिक दबाव से खेल बच सकें।

पाकिस्तान का फैसला और ICC की चेतावनी

पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। यह फैसला बांग्लादेश के साथ एकजुटता और सुरक्षा चिंताओं के बहाने लिया गया है। हालांकि, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बाकी मैचों में भागीदारी की मंजूरी दी है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस फैसले के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है, जिसमें प्रतिबंध, जुर्माना या पॉइंट्स कटौती शामिल हो सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में राजनीति हावी होने से ब्रॉडकास्टर्स और आईसीसी को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा है। बांग्लादेश ने भी भारत में मैच खेलने से इनकार किया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।

क्रिकेट जगत में हलचल

यह फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैच बॉयकॉट विवाद को फिर से उजागर करता है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी यू-टर्न ले सकता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि आईसीसी पाकिस्तान पर सख्ती कर सकती है, क्योंकि भारत क्रिकेट की सबसे बड़ी मार्केट है। अनुराग ठाकुर के बयान से राजनीतिक और खेल जगत में बहस छिड़ गई है।