Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को चुनाव से पहले जूते, साड़ी, चादर सहित अन्य सामान बांटने के आरोपों को खारिज कर दिया। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ये आरोप हार के डर से लगाए हैं। साथ ही प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि लोग आप पार्टी के झूठ और विफलताओं से तंग आ चुके हैं। बता दें कि प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जूते, साड़ियां, चांदर और पैसे बांटने के आरोप लगे थे।