11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arvind Kejriwal: सिसोदिया के बाद अब केजरीवाल की बारी! Supreme Court से जमानत के लिए लगाई गुहार

Delhi CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने अपनी CBI गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली सीएम की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जल्द सुनवाई की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification
arvind kejriwal

Arvind Kejriwal

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi liquor Scam Case) में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया को तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जमानत दे दी है। अब केजरीवाल ने भी इसी उम्मीद से SC का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी CBI गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली सीएम की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जल्द सुनवाई की मांग की। इसके जबाव में चीफ जस्टिस ने उनसे औपचारिक ईमेल भेजने को कहा है। ED वाले केस में SC ने पहले ही सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे रखी है, लेकिन CBI वाले Delhi liquor Scam Case केस में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज कर दिया था। दिल्ली HC ने उन्हें जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था।

PMLA केस में मिल चुकी है जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी थी। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 जून को इस आदेश पर रोक लगा दी थी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद अब SC में गुहार लगाई। जहां से उन्हें 12 जुलाई को अंतरिम जमानत मिल गई थी। इस दौरान CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वो तिहाड़ जेल में ही बंद हैं।

ये भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है, ये कैसे करती है काम? जानिए नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी