मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री बन सकती हैं। वहीं, दावा यह भी किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार में एक दर्जन से ज्यादा विभाग संभाल रही मंत्री आतिशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'सीएम अरविंद केजरीवालका इस्तीफा मंजूर होते ही पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाएगी। हमारे पास 60 विधायक हैं। विधायक दल की बैठक में जिस नाम पर सहमति बनेगी। वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। दिल्ली में कामकाज, नए मुख्यमंत्री के अनुसार ही होगा। सौरभ भारद्वाजने बताया कि सोमवार की छुट्टी की वजह से मंगलवार को तय हो जाएगा कि सीएम कौन होगा। अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि सीएम कौन बनेगा।'