आर्यन खान ड्रग मामले में बड़ी खबर सामने आई है। एनसीबी (NCB) के प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल का निधन हो गया है। प्रभाकर सेल वही हैं, जिन्होंने एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े पर रिश्वत के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। प्रभाकर के वकील तुषार खंडारे के मुताबिक शुक्रवार को चेंबूर के माहुल इलाके में स्थित प्रभाकर के निवास पर ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल ले जाने से पहले ही प्रभाकर ने दम तोड़ दिया। बता दें कि प्रभाकर सेल का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके आवास पर लाया जाएगा। वहीं पर उन्हें अंतिम विदाई भी दी जाएगी। बता दें कि, इस केस में केपी गोसावी का नाम भी काफी चर्चा में रहा था और प्रभाकर सेल उसके ड्राइवर रह चुके है।