13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यह सरासर गुंडागर्दी है’, अमेरिकी हमलों में भारतीय नाविकों की जान जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: अमेरिकी हमलों में मारे गए तीन भारतीय नाविकों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमेरिका जो कर रहा है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की शांति के लिए खतरा हैं।

2 min read
Google source verification
Asaduddin Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैस (Photo-IANS)

Asaduddin Owaisi Statement: अमेरिकी हमलों में मारे गए तीन भारतीय नाविकों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड पर तीखा हमला बोला है। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि अमेरिका जो कर रहा है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की शांति के लिए खतरा हैं। आप किसी जहाज पर हमला नहीं कर सकते। यह क्या है? आप जहाजों पर हमला क्यों कर रहे हैं? आपको किसी जहाज पर हमला करने का अधिकार किसने दिया? चाहे उस पर किसी भी देश का झंडा लगा हो, आप उस पर हमला कैसे कर सकते हैं?

'हमने तीन भारतीयों को खो दिया'

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने वहां तीन भारतीयों को खो दिया है और उनके परिवार अब दुख झेल रहे है। एक व्यक्ति को घर लौटना था और उसकी पत्नी उसका इंतजार कर रही थी। अमेरिका और इजरायल को वहां किसी भी जहाज पर हला करने का कोई अधिकार नहीं है।

'आपने जहाज पर हमला क्यों किया'

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने आगे कहा कि आप उन पर हमला करने वाले कौन होते हैं? आपने जहाज पर हमला क्यों किया? क्या वह ईरान का कोई सैन्य जहाज था? तब भी, आप उस पर हमला नहीं कर सकते। यह सरासर गुंडागर्दी है। इसका मतलब है, हम जिस पर चाहें हमला करेंगे और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।

पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी नाराजगी और दुख जाहिर किया है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन भारतीयों की मौत की निंदा करते हुए एक शब्द भी नहीं कहा। नाराजगी जाहिर करने के लिए अमेरिकी दूतावास के अधिकारी को बुलाकर डिमार्श जारी करने का क्या मतलब है? यहां क्या हो रहा है? वे लोग मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं जबकि उनका जहाज आग की लपटों में घिरा है।'

ओमान सरकार का किया शुक्रिया अदा

ओवैसी ने कहा कि आप उनकी मदद के लिए भी नहीं आते। हमें ओमान सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि उन्होंने हमारी मदद की। कम से कम वे आए और उन लोगों को बचाया, वरना, अब तक वे सभी मर चुके होते।

हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से SIR के बारे में मदद और सलाह लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।