8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेमंत सरकार के साथ छात्रों की बैठक, देवेंद्र महतो बोले- हमारी मांगें पूरी की जाए

Jharkhand Student Movement: झारखंड में JPSC रिजल्ट को लेकर छात्र आंदोलन जारी। देवेंद्र महतो गुट आज सरकार से मिलने के लिए पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
devendra nath mahto hunger strike update.

देवेंद्र नाथ महतो (Photo Credit- X/@DevendraNathMa9)

Devendra Nath Mahato: झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर छात्र रांची में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज छात्र नेता देवेंद्र महतो का गुट सरकार से बातचीत करने के लिए जाएगा। इस पर देवेंद्र महतो ने कहा कि एक तय प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए सर्किट हाउस जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत की मेज पर कोई भी बैठे। हमारी मांगे एक जैसी ही रहेंगी।

आज सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में मीटिंग

उन्होंने कहा कि टीम के द्वारा बताया गया है कि वह सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में बातचीत के लिए जाएंगे। अगर सरकार ने हमारी मांगें तब मान ली होती, जब दूसरे छात्र उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। तब हमें वहां जाने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हममें से कितने लोग उनसे मिलने जाते हैं। हम सबकी मांगें एक ही हैं, जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए।

5 जुलाई को JPSC रिजल्ट के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू

झारखंड में 5 जुलाई को 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। तब से, छात्र पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए चौबीसों घंटे विरोध प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (PT) को रद्द करने और TDPL एजेंसियों के जरिए आयोजित परीक्षाओं की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।

बातचीत में कुल दस लोग शामिल

प्रदर्शन में शामिल छात्र कुश महतो ने मीडिया एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि सरकार के साथ बातचीत में लगभग 10 लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने 10 लोगों का फ़ैसला किया है, शायद हर तरफ़ से पांच लोग होंगे। बातचीत देवेंद्र महतो के नेतृत्व में होगी। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम भूख हड़ताल जारी रखेंगे। हम दिन-ब-दिन कमजोर हो रहे हैं, हमारी ऊर्जा कम हो रही है, लेकिन हमारा हौसला नहीं टूट रहा है। अगर हेमंत सोरेन इस बार हमारी मांगें पूरी नहीं करते हैं, तो पूरे झारखंड से छात्र हमारी भूख हड़ताल में शामिल होंगे।