8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खराब रिजल्ट के कारण असम सरकार ने 34 स्कूलों को किया बंद, केजरीवाल बोले- स्कूल बंद करना समाधान नहीं

Dull Schooling System in Assam: असम सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 34 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। असम सरकार के इस फैसले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलत करार देते हुए कहा कि स्कूल बंद करने से समाधान नहीं होगा।

2 min read
Google source verification
school_closed.jpg

Assam 34 Schools Locked Down Due to Poor Exam Results Arvind Kejriwal says its not solution

Dull Schooling System in Assam: भारत में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के निम्न स्तर अंदाजा तो आपलोगों को पहेल ही होगा। कई राज्यों में सरकारी स्कूलों की लचर शिक्षा व्यवस्था के कारण न केवल वहां पढ़ने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ता है बल्कि अव्यवस्था की तस्वीर वायरल होने पर सरकार के सामने भी शर्मनाक स्थिति हो जाती है। इस बीच असम सरकार ने खराब रिजल्ट देने वाले सरकारी स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुवाहाटी में 16 सरकारी स्कूलों को बंद करने के बाद अब राज्य सरकार ने राज्य के 34 और स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। असम सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का रिजल्ट बेहद खराब आया है इसलिए इसे बंद किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस 34 स्कूलों में से एक भी छात्र 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में पास नहीं हुआ था।


खराब रिजल्ट के कारण असम सरकार के 34 स्कूलों को बंद करने के फैसले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलत बताया है। केजरीवाल ने एक ट्वीट कर बताया कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की जरूरत है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए। बता दें कि दिल्ली की शिक्षा नीति की तारीफ पूरे देश में होती है।


कछार के खुर्शीद अली सुखदेव नाथ हाई स्कूल
लखीपुर हाई स्कूल,
नेहरू गर्ल्स हाई स्कूल
फुलेश्वरी पब्लिक हाई स्कूल
एसएनडीएम हाई स्कूल
चिरंग के बरपथार हाई स्कूल
दरंग जिले के पद्मपुखुरी हाई मदरसा
धुबड़ी का मोहन लाल शोभाशरिया एकाडमी हाई स्कूल
सापतग्राम हाई मदरसा
डिब्रुगढ़ के छात्री कल्याण बालिका हाईस्कूल
ग्वालपाड़ा के थोरका हाई स्कूल
गोलाघाट के मिसामारा आदर्श हाई स्कूल
हैलाकांडी के स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल
जोरहाट के आमगुड़ीहाट हाई स्कूल
बालीगांव गीतार्थी वोकेशनल हाई स्कूल
विद्याधर शर्मा मेमोरियल हाई स्कूल
कुंवरी पुखुरी हाई स्कूल
नकचारी गर्ल्स हाई स्कूल
कामरूप (ग्रामीण) में गोहल कोनो हाई स्कूल
कार्बी आंगलांग में देवपानी हाई स्कूल
डिफू नाइट हाई स्कूल
हावराघाट तिनाली आंचलिक बोरो मीडियम हाई स्कूल
इंगलांगरी हाई स्कूल
जयपोंग आदर्श हाई स्कूल
ओई कारेंग हाई स्कूल
टेकेलागुन हाई स्कूल
कोकराझार के शास्त्री विद्यापीठ हाई स्कूल
लखीमपुर के आजाद आदर्श विद्यापीठ
शांतिज्योति हाई स्कूल
नगांव के अमोनी तिनाली माधवदेव हाई स्कूल
डॉ. बिकोरी हाई स्कूल
नलबाड़ी के बरकुरिहा विद्यामंदिर हाई स्कूल
वेस्ट कार्बी आंगलोंग के मुनमिली हाई स्कूल

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल बोले- बेरोजगारी आसमान छू रही और ये लोग CBI ED खेल रहे


उल्लेखनीय हो कि इससे पहले असम सरकार ने छात्रों की कमी और खराब रिजल्ट के कारण 1,000 से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया है। इसके अलावा कई स्कूलों को आस-पास के दूसरे स्कूल में मर्ज भी किया जा चुका है। स्कूलों से मर्जर का कई जगहों पर विरोध भी हुआ था। अब सरकार ने इन 34 स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ेंः सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान - दिल्ली का अब अपना शिक्षा बोर्ड होगा