5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM हेमंत बिस्वा ने कराया नए विधान भवन का दीदार, जानें कब तक हो जाएगा तैयार

Assam New Assembly : असम की नई विधानसभा के अंदर जगह-जगह पर आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। जिसमें सदस्यों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट की खास व्यवस्था है। बिल्डिंग में कई जगहों पर कलाकृतियां भी कराई गई हैं।

2 min read
Google source verification
assam_cm_himanta_biswa_sarma_shared_video_of_new_assembly_it_will_be_ready_on_august_2023.jpg

Assam New Assembly : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शहर के नए विधान भवन (New Assembly) की वीडियो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि नई विधानसभा इस साल अगस्त महीने तक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को वह विधानसभा के काम का जायजा लेने गए थे। जिसके बाद ही उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि विधानसभा का काम लगभग पूरा हो चुका है और असम को अगस्त तक नई विधानसभा मिल जाएगी।

अगस्त 2023 में हो जाएगा काम पूरा

सीएम बिस्वा ने सोमवार, 12 जून को अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में नई विधानसभा की वीडियो भी शेयर की गई है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, 'अगस्त 2023 में असम को अपना नया विधानसभा परिसर मिल जाएगा। मैंने कल इसके काम का निरीक्षण किया।' वीडियो में दिख रहा है कि असम की नई विधानसभा की बिल्डिंग को काफी शानदार तरीके से बनाया गया है।

मीडिया और दर्शकों के लिए खास गैलरी

नई विधानसभा बिल्डिंग के अंदर एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां (Escalator) लगाई गई हैं। साथ ही जगह-जगह पर आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। जिसमें सदस्यों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट की खास व्यवस्था है। इसके अलावा सदन में वुडेन वर्क का काम किया गया है। मीडिया और दर्शकों के लिए एक गैलरी बनाई गई है, जिन्हें कांच वर्क से कवर किया गया है। बिल्डिंग में कई जगहों पर कलाकृतियां भी कराई गई हैं।

यह भी पढ़े - ISI आतंकियों की नई चाल, इस काम के लिए महिलाओं-बच्चों को बना रहा निशाना

पिछले महीने हुआ देश की नई संसद का उद्घाटन

बता दें कि पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। यह केंद्र के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई संसद को बनाने में लगभग 1200 करोड़ रुपए का खर्च आया था। जिसे बीआर अंबेडकर, सरदार पटेल और चाणक्य जैसी महान हस्तियों की मूर्तियों और राष्ट्रीय चिन्हों से सजाया गया है।

अंदर से काफी भव्य है नया संसद भवन

नई संसद की लोकसभा को राष्ट्रीय पक्षी मोर और राज्यसभा को राष्ट्रीय फूल कमल की थीम पर तैयार किया गया है। इसके अलावा, इसमें विभिन्न राज्यों का मटीरियल इस्तेमाल किया गया है। राजस्थान का पत्थर, नागपुर की लकड़ी, मुंबई का क्राफ्टमेन और यूपी के 900 कारीगरों द्वारा बनाए गए कालीन बिछाए गए हैं। इन कालीनों को बनाने में 10 लाख घंटे लगे हैं। वहीं, 60,000 कर्मियों द्वारा संसद भवन तैयार किया गया है। सेंट्रल लॉन्ज में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ भी लगा है और लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सिंगोल को स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़े - वंदे भारत का हुआ ट्रायल रन, पहली बार पटना से रांची के लिए की गई रवाना