29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISI आतंकियों की नई चाल, इस काम के लिए महिलाओं-बच्चों को बना रहा निशाना

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में अशांति और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान ने नई चाल चलनी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत अब वह अपने नापाक इरादों को कामयाब बनाने के लिए महिलाओं, लड़कियों और बच्चों का इस्तेमाल करद रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 12 Jun 2023, 11:00 AM IST

jammu_kashmir.jpg

ISI : जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई (Inter-Services Intelligence) की नई चाल का खुलासा हुआ है। यह आतंकी अब मैसेज, हथियार और ड्रग्स पहुंचाने के लिए महिलाओं, लड़कियों और बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला (Amardeep Singh Aujla) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा (LOC) के पार बैठकर ये लोग मौजूदा शांतिपूर्ण व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश में हैं।

सेना ने कुछ मामलों का पता लगाया

श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने कहा कि 'आज का खतरा, जैसा कि मैं इसे देखता हूं, संदेश, मादक पदार्थ या कभी-कभी हथियार ले जाने में महिलाओं, लड़कियों और किशोरों को शामिल करना है। अब तक, सेना ने कुछ मामलों का पता लगाया है जो एक उभरती हुई प्रवृत्ति को उजागर करता है।'

इसलिए ISI महिलाओं को बना रहा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि 'यह अपने आप में एक खतरनाक प्रवृत्ति है, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और तंजीम (आतंकवादी समूहों) के प्रमुखों ने अपनाया है। हम अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इससे निपटने पर काम कर रहे हैं।' उन्होंने बताया कि आतंकियों के संदेशवाहक के रूप में काम कर चुके कई लोगों को पकड़ा गया है। इसलिए अब ISI महिलाओं, लड़कियों और बच्चों को इसमें शामिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - आखिर 'बिपरजॉय' ही क्यों रखा गया इस तूफान का नाम? वजह कर देगी हैरान

पड़ोसी देश ने नहीं बदले अपने इरादे

पाकिस्तान का नाम लिए बिना लेफ्टिनेंट जनरल औजला ने कहा कि कोशिशों के बावजूद पड़ोसी देश ने अपने इरादे नहीं बदले हैं। वह हमेशा ही पंजाल के दोनों ओर परेशानी को बढ़ा रहा है। उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की हालिया कोशिश उसकी संलिप्तता का प्रमाण है। सैन्य अधिकारी ने कहा कि 'कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के मामलों में कुछ कमी देखी गई है, लेकिन पीर पंजाल के दक्षिण के साथ-साथ पड़ोसी पंजाब में भी इस तरह के कुछ प्रयास हुए हैं।'

अनुकूल अभियान पर दिया जोर

सैन्य अधिकारी ने कहा कि बदलते सुरक्षा माहौल के आधार पर 'हमने अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव किया है व लोगों के अनुकूल अभियान पर जोर दिया है।' लेफ्टिनेंट जनरल औजला ने हाल में घाटी में सफलतापूर्वक आयोजित जी-20 बैठक सुनिश्चित करने में सभी सुरक्षा बलों के बीच तालमेल की सराहना की।

यह भी पढ़े - जानें कौन हैं केरल कैडर के IPS अधिकारी नितिन अग्रवाल? बनाए गए BSF के नए महानिदेशक