17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार, पुजारियों और संतों के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार किया है। मोल्ला पर पुजारियों, नामघरिया और संतों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है।

2 min read
Google source verification
aftabuddin_molla_09.jpg

असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को हिंदू समुदाय और पुजारियों के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोल्ला को गुवाहाटी में विधायक वाजेद अली चौधरी के आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए असम पुलिस ने 8 नवंबर को कहा कि उसने पुजारियों, नामघरिया (धेमाजी जिले के नामघरिया गांव के निवासी) और संतों के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज

एएनआई से बात करते हुए असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र (असम) से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 5 नवंबर को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोल्ला को विवादित बयान को लेकर कारण बताओं नोटिस दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि जहां हिंदू है, वहां गलत काम हैं। मंदिर के पुजारी और नामघर के देखभालकर्ता बलात्कारी हैं। बता दें कि असम के धेमाजी जिले में एक नामघरिया गांव है। यहां रहने वाले लोगों को नामघरिया कहा जाता है। डीजीपी जीपी सिंह ने पुष्टि की दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बेटी की शादी में दिखना चाहती थी फिट, वेट लॉस्ट दवा ने ले ली जान, जानिए क्या है ओजेम्पिक दवा

यह भी पढ़ें- एम्स के डॉक्टर्स का कमाल! 7 वर्षीय बच्चे के फेफड़े में फंसी थी सुई, बिना सर्जरी ऐसे बचाई जान

यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में मांगी माफी, महिलाओं पर दिया था ये विवादित बयान