9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam Election: 11 बजे तक 38.92% वोटिंग के साथ बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, हिमंत सरमा का ‘100 पार’ का दावा

असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है, सुबह 11 बजे तक असम 38.92%, केरल 33.28% और पुडुचेरी 37.06% वोटिंग हुई, असम में 722, केरल में 890 और पुडुचेरी में 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Apr 09, 2026

Assam Assembly Election

Assam Assembly Election

Assam Assembly Election: असम में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। राज्य की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। इस चुनावी मुकाबले में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF आमने सामने हैं। सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में अब तक 38.92% मतदान दर्ज किया गया है। इसी समय पर केरल में 33.28% और पुदुचेरी में 37.06% वोटिंग दर्ज की गई है। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने भविष्य का फैसला कर रहे हैं। असम में पहले दो घंटों के भीतर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 15% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है, जबकि माजुली में शुरुआत के पहले 2 घंटों में सबसे ज्यादा 20.03% वोटिंग हुई।

असम में 11 बजे तक 38.92% मतदान

सुबह 9 बजे तक राज्य में कुल मतदान 17.87% दर्ज किया गया था। वहीं 11 बजे तक असम में 38.92% मतदान दर्ज किया गया है। सभी जिलों से मिल रही रिपोर्ट के अनुसार मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और युवा वोटरों की भागीदारी भी देखने को मिली। चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किए गए इंतजामों के चलते मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह माजुली में 20.03% मतदान के साथ यह सीट शुरुआती समय में सबसे आगे थी।

बीजेपी और कांग्रेस के वादे

इस चुनाव में बीजेपी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने, कथित लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का ऐलान भी किया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों जैसे राइजोर दल, असम जातीय परिषद और लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन कर 98 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति अपनाई है। AIUDF का प्रदर्शन भी खास नजर में है, खासकर पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद।

बीजेपी ने 70+ सीटों का अनुमान

चुनावी माहौल के बीच कई विवाद भी सामने आए हैं। बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि NDA इस चुनाव में 90 से 100 सीटें जीत सकती है, जिसमें बीजेपी अकेले 70 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भी बीजेपी पर पलटवार कर रही है, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया है। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मतदाता अपने वोट के जरिए फैसला सुनाने के लिए तैयार हैं।