11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में पर्यटकों के लिए फिर से खुले काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व, पर जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व आज से 2022-23 सीजन के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रमेश कुमार गोगोई द्वारा जारी एक सामान्य नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान में पार्क आंशिक रूप से केवल जीप सफारी के लिए दो श्रेणियों में खोला गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Oct 02, 2022

Kaziranga National Park and Tiger Reserve reopens for tourists

Kaziranga National Park and Tiger Reserve reopens for tourists

असम सरकार ने रविवार, 2 अक्टूबर को 2022-23 सीजन के लिए पर्यटकों के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व को फिर से खोल दिया है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण, पार्क आंशिक रूप से केवल जीप सफारी के लिए दो श्रेणियों- काजीरंगा रेंज, कोहोरा और पश्चिमी रेंज, बागोरी में खुला है। पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के संभागीय वन अधिकारी (DFO) रमेश गोगोई ने इस बारे में बताया कि जीप सफारी के लिए पार्क को काजीरंगा या कोहोरा और पश्चिमी या बागोरी रेंज में केवल आंशिक रूप से खोला जाएगा।

रमेश गोगोई ने आगे बताया कि मौसम की प्रतिकूल स्थितियों और सड़क की खराब हालत को देखते हुए पर्यटकों के लिए उद्यान को फिलहाल आंशिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। पर्यटकों को फिलहाल पश्चिमी रेंज के डोंगा टॉवर के जरिए बिमोली तिनियाली तक और मिहिमुख से डफलांग टॉवर के जरिये काजीरंगा रेंज के वैचामारी जंक्शन तक घूमने की अनुमति दी जाएगी।

बता दें, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानएक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है और भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। से, वहां खास जानवरों में हूलॉक गिबन और जंगली भैंस हैं।

यह भी पढ़ें: असम: ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी नाव, स्कूली बच्चों सहित कई लापता, 50 लोग थे सवार