
(पत्रिका सांकेतिक फोटो)
असम में 28 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह वारदात उस वक्त हुई जब महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ शाम को बाहर घूमने गई थी। इतना ही नहीं, पीड़िता से अपने अकाउंट में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए मजबूर भी किया गया। पुलिस के मुताबिक वारदात 19 फरवरी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता असम के सिलचर शहर से कुछ किमी दूर बाईपास रोड पर बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी। तभी थार सवार कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दोनों से पता ठिकाना पूछा। फिर अचानक उनमें से कुछ लोगों ने महिला के बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड के सामने बारी-बारी से गैंगरेप किया।
उधर, मामला सामने आने के बाद सिलचर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान नीलोत्पल दास और सुबोल दास के तौर पर हुई है। दोनों सिलचर आश्रम रोड इलाके के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट हो चुका है। उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शुरू में इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। लेकिन इस वारदात के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
25 Feb 2026 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
