Anant-Radhika pre-wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित किया जा रहा है। इस फंक्शन मेंं खेल जगत से लेकर फिल्म और तकनीक जगत तक, जीवन के सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नाम इन आयोजनों में उपस्थित रहे। इस खास मौके परमार्क जुकरबर्ग,प्रिसिला चान,बिल गेट्स,साइना नेहवाल,करीना कपूर, सैफ अली खान, धौनी, टिम डेविड समेत इन हस्तियों के पारंपरिक भारतीय परिधान भी सोशल मीडिया में छाए रहे। सोशल मीडिया पर इन हस्तियों के पारंपरिक भारतीय परिधान में फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन मशहूर देशी-विदेशी हस्तियों के लुक पर और जानते हैं किस डिजाइनर ने तैयार किया इनका लुक।