19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया के चुनावों में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन हारे, एंथनी अल्बनीज होंगे नए PM, जानें कौन हैं ये

Australia New PM: ऑस्ट्रेलियाई संघीय चुनाव में लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी को हरा दिया है। अब लेबर पार्टी के नेता Anthony Albanese ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। जानें इनके बारे में...

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

May 21, 2022

Australia Ousts PM Scott Morrison, Anthony Albanese will be new PM

Australia Ousts PM Scott Morrison, Anthony Albanese will be new PM

ऑस्ट्रेलियाई संघीय चुनाव में लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी को हराकर जोरदार जीत हासिल की है। अब लेबर नेता एंथनी अल्बनीज का ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वो ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस जबरदस्त जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की सत्ता में लगभग एक दशक बाद लेबर पार्टी की वापसी हुई है। शुरुआती रुझानों में यहाँ पीएम मॉरिसन की जीत नजर आ रही थी लेकिन बढ़ते रुझानों के साथ वोटों के अंतर में बहुत बड़ा अंतर आ गया।

स्कॉट मॉरिसन ने जीत की दी बधाई
लेबर पार्टी की जीत के बाद स्कॉट मॉरिसन ने कहा, "आज रात, मैंने विपक्ष के नेता और अगले प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बनीज़ से बात की है। मैंने आज शाम को उन्हें चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी है।"

एंथनी अल्बानीज़ कौन है?
Anthony Albanese, ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। वो ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी के नेता हैं और विपक्ष के नेता रहे हैं। उन्होंने 1996 से ऑस्ट्रेलिया में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। एंथनी अल्बनीज़ 2013 में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री थे और 2007 और 2013 के बीच कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

2022 के चुनाव अभियान में, अल्बानी की लेबर पार्टी ने ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती महंगाई के बीच अधिक वित्तीय सहायता और एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा का वादा किया था। पार्टी ने ये भी कहा था कि वो 2050 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 43 % अधिक महत्वाकांक्षी कमी के साथ जलवायु परिवर्तन से निपटेगी। चुनावी जीत का दावा करने के बाद, अल्बनीस ने देश को एनर्जी सुपरपावर बनाने का वादा किया है।

यह भी पढ़े- पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अमरीका में छेड़ा कश्मीर राग

इस चुनाव में लेबर पार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई आर्थिक सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण वादे जनता से किये थे। ऐसा लगता है कि ये वादे काम कर गए है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन की हार के पीछे कोरोना काल में हुई गड़बड़ियां, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान पुलिस ने पूर्व पीएम इमरान खान के आवास पर की छापेमारी