PTI के कई कार्यकर्ता पुलिस टीम के पहुंचते ही सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए इमरान खान के आवास के बाहर जमा हो गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कार्यकर्ताओं ने इसे वर्तमान सरकार की बदले की रणनीति करार दिया। वहीं दूसरी तरफ, कराची में पुलिस की एक अन्य टीम ने PTI के पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य आलमगीर खान के आवास पर भी छापेमारी की।