इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूल देखने आए थे। जानकारी के अनुसार, अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान केसीआर राजनीतिक और आर्थिक जगत से जुड़े कई लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही उन सैनिकों के परिवारों को सहायता प्रदान करेंगे जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।