
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई । फोटो: X/ Megh Updates)
Bahadurgarh STF encounter: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। बहादुरगढ़ इलाके में हुई एक मुठभेड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मुख्य और मोस्ट-वॉन्टेड शूटर्स को मार गिराया। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली लग गई, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मारे गए बदमाशों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए STF बहादुरगढ़ के SP विक्रांत भूषण ने बताया कि पिछले महीने दो अज्ञात हमलावरों ने हांसी में जिम चलाने वाले एक युवक कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सिटी हांसी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, प्रवेश और हिमांशु की पहचान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य शूटर्स के तौर पर हुई और बाद में उन्हें पकड़ने के लिए 1-1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस ने बताया कि प्रवेश और हिमांशु गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी थी। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और बहादुरगढ़ की STF ने बालौर बाईपास के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें दोनों शूटर ढेर हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में एक कॉन्स्टेबल गोली लगने से घायल हुआ है। उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बदमाशों की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि बदमाशों की गोलियां चार अन्य पुलिसकर्मियों की बुलैट प्रूफ जैकेट पर भी लगी थी।
मारे गए दोनों बदमाश पिछले महीने हांसी में जिम संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी थे। लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस आज दोपहर मुठभेड़ से जुड़े समभी तथ्यों का खुलासा करेगी - STF SP विक्रांत भूषण
लॉरेंस बिश्नोई गैंग भारत का सबसे चर्चित और खतरनाक आपराधिक सिंडिकेट है। पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला लॉरेंस बिश्नोई 2014 से जेल में बंद हैं, लेकिन सबरमती जेल से ही गैंग को संचालित करते हैं। NIA की रिपोर्ट की माने तो गैंग में 700-800 से अधिक शूटर हैं, जो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित विदेशों (कनाडा, अमेरिका, दुबई आदि) में सक्रिय हैं।
Updated on:
05 Jul 2026 07:08 am
Published on:
05 Jul 2026 06:33 am
