5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज पहुंचेंगे ओडिशा, बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों के इलाज की देखेंगे व्यवस्था

Odisha Train Tragedy : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज ओडिशा जाएंगे। वो बालासोर रेल हादसे में जख्मी हुए लोगों के इलाज की व्यवस्था देखेंगे।  

2 min read
Google source verification
मनसुख मंडाविया कल पहुंचेंगे ओडिशा, बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों के इलाज की देखेंगे व्यवस्था

मनसुख मंडाविया कल पहुंचेंगे ओडिशा, बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों के इलाज की देखेंगे व्यवस्था

Odisha Train Tragedy : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 1000 लोग इस हादसे में जख्मी हुए है। हादसे के बाद ट्रैक को क्लियर कराने का काम जारी है। साथ ही बड़े नेताओं का दौरा भी जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर इलाज करा रहे घायल लोगों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी से पहले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले से बालासोर में कैंप कर रहे हैं। अब मिल रही जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी ओडिशा जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज ओडिशा पहुंचेंगे। वो बालासोर रेल हादसे में जख्मी हुए लोगों के इलाज की व्यवस्था देखेंगे।



आज मंडाविया पहुंचेंगे ओडिशा

जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार को एम्स भुवनेश्वर और कटक मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। जहां वो बालासोर ट्रेन हादसे में जख्मी हुए लोगों की इलाज की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वो जरूरी मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच-परख करेंगे। साथ ही वरीय अधिकारियों से मिलकर घायलों के इलाज पर जरूरी निर्देश देंगे।


मंडाविया ने ट्वीट कर जताई थी संवेदना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "ओडिशा के बालासोर मे हुई रेल दुर्घटना का समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहन संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है की सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।"

पीएम मोदी ने कहा- जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा

इससे पहले शनिवार शाम बालासोर पहुंचे पीएम मोदी ने दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही है। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार हर स्तर से जांच कर रही है। हादसे के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह विचलित करनी वाली घटना है। जिन्हें चोट पहुंची है, उनकी मदद के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ है।


पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री से की थी फोन पर बात

बालासोर में रेल हादसे वाली जगह से पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और कैबिनेट सचिव को फोन कर घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश भी दिया था। अब स्वास्थ्य मंत्री खुद ओडिशा पहुंचकर घायलों को दी जा रही मेडिकल सुविधा की जांच परख करेंगे। मालूम हो कि इस हादसे के बाद मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति हो गई है। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 20 घंटे से भी ज्यादा समय से काम में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें - घायलों से मिले PM मोदी, कहा- हादसे के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा