14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे पर लगा है POCSO का आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज

Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case: तेलंगाना में साइबराबाद पुलिस ने मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भागीरथ से जुड़े POCSO मामले में नाबालिग पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 16, 2026

Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case Update

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार और उनके बेटे बंदी साई भागीरथ (इमेज सोर्स: ANI)

Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case Update: तेलंगाना के केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भागीरथ से जुड़े POCSO मामले में जांच तेज हो गई है। साइबराबाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि नाबालिग पीड़िता और उसके माता-पिता का बयान मेडचल जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया। यह बयान करीब 40 मिनट तक चला।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं। साथ ही बंदी साई भागीरथ की तलाश के लिए लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कॉल रिकॉर्ड और आईपी एड्रेस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

इस्तीफा देने दे देना चाहिए: BRS MLC दसोजू श्रवण कुमार

BRS MLC दसोजू श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका कहना है कि भले ही वह अपने बेटे के कथित अपराध के सीधे जिम्मेदार न हों, लेकिन आरोप है कि उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए पीड़ित परिवार से बातचीत करवाई, बीच में लोगों को लगाया और पैसे देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।

वहीं पूरे मामले पर साइबराबाद पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमने बंदी भागीरथ को पकड़ने के लिए पांच स्पेशल टीमें बनाई हैं। हमने एक LOC भी खोली है और CDR, IP एड्रेस और दूसरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके उसे ट्रेस कर रहे हैं।"

जानिए पूरा मामला?

बता दें यह पूरा मामला पेटबशीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा है, जिसमें राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भागीरथ पर यौन उत्पीड़न और POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता की मां का आरोप है कि साई भागीरथ ने शादी का झूठा वादा कर उनकी बेटी के साथ रिश्ता बनाया और बाद में उसके साथ गलत व्यवहार किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने लड़की पर शराब पीने का दबाव डाला।

FIR के अनुसार, रिश्ता टूटने के बाद लड़की ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वहीं, भागीरथ ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के खिलाफ दर्ज उनकी शिकायत का जवाब है। उन्होंने लड़की के परिवार पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री ने अदालत में याचिका दायर कर मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही कथित अपमानजनक सामग्री हटाने की मांग की है। वहीं भागीरथ ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई है।