4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday: 6-7-8 जून को बैंकों का रहेगा अवकाश, जानें RBI ने क्यों दी छुट्टी

Bank Holiday: डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ (नेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम) छुट्टियों के दौरान उपलब्ध रहेंगी। इन सुविधाओं पर बैंक की छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 02, 2025

6-7-8 जून को बैंक रहेंगे बंद (Photo-Patrika)

Bank Holiday: जून का महीना शुरू हो गया है। RBI के कैलेंडर के अनुसार जून में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, और धार्मिक अवकाशों के साथ-साथ हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवारों को शामिल करती हैं। वहीं आपको बता दें कि इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो पहले आप ये छुट्टियां जरूर देख लें।

6-7-8 जून को लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि 6 जून को केरल में बकरीद की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 7 जून को पूरे देश भर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। 8 जून को रविवार है। इसलिए 8 जून को भी बैंक बंद रहेंगे। यानि केरल वालों को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है।

जून में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

तारीखबंद रहने का कारणबैंक कहां रहेंगे बंद
1 जूनरविवारपूरे देश में छुट्टी
6 जूनईद-उल-अज़हाकेरल
7 जून ईद-उल-अज़हापूरे देश में
8 जून रविवारपूरे देश में
11 जूनसंत गुरु कबीर जयंती/सागा दावाहिमाचल प्रदेश (शिमला) और सिक्किम (गंगटोक)
14 जूनदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 जून रविवारपूरे देश में
21 जूनवट पूर्णिमामहाराष्ट्र (मुंबई और बेलापुर)
22 जूनरविवारपूरे देश में
26 जून जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवसजम्मू और श्रीनगर
28 जूनचौथा शनिवारदेश भर में
29 जूनरविवार देशभर में
30 जूनरेम्ना नी मिजोरम (आइजोल)

ये सेवाएं रहेंगी चालू

डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ (नेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम) इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध रहेंगी। इन सुविधाओं पर बैंक की छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Story Loader