7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! फटाफट निपटा लें जरूरी काम, अक्टूबर में 13 दिनों में से 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

त्योहार जब भी आते हैं अपने साथ छुट्टियां भी लेकर आते हैं। अक्टूबर का आधा से ज्यादा महीना बीत चुका है और अब 13 दिन बाकी है। यदि इस दौरान आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो जल्दी निपटा लीजिए।

2 min read
Google source verification
Bank Holidays in October 2023

Bank Holidays in October 2023

Bank Holidays in October 2023: देश में फेस्टिव सीजल चल रहा है। लोग दिवाली की तैयारियों में लगे हुए है। लोगों की भीड़ ने बाजारों की रौनक बढ़ा रही है। सभी ने त्योहारों के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। त्योहार जब भी आते हैं अपने साथ छुट्टियां भी लेकर आते हैं। अक्टूबर का आधा से ज्यादा महीना बीत चुका है और अब 13 दिन बाकी है। यदि इस दौरान आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो जल्दी निपटा लीजिए। क्योंकि अगले 13 दिनों के दौरान देश भर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।


दुर्गा पूजा, दशहरा सहित इन पर्व की बैंकों में नहीं होगा कामकाज

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से महीने की शुरुआत में जारी की गई बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, दुर्गा पूजा, दशहरा सहित अन्य पर्व और आयोजनों के चलते बैंकों में काम-काज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है, तो तुरंत निपटा लीजिए। ये छुट्टियां राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं।


21 से 31 अक्टूबर तक बैंक हॉलिडे

21 अक्टूबर (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
23 अक्टूबर (सोमवार)- महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 अक्टूबर (मंगलवार)- दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
25 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक नहीं खुलेंगे।
26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।
27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद हैं।
29 अक्टूबर (रविवार)- सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
31 अक्टूबर (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंकों की छुट्टी है।

यह भी पढ़ें- करोड़पति निकला घूसखोर जूनियर इंजीनियर, संपत्ति-गहने और जमीन देख अधिकारी हैरान


ऑनलाइन जारी रहेगी सर्विस

त्योहारी सीजन में भले ही बैंकों के ब्रांच बंद रहें। इस दौरान आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं। ये सेवा हमेशा की तरह ही जारी रहेगी। आप किसी भी प्रकार का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के एक पब में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए शख्स ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग