28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक का सिर काटकर घर ले गया शख्स, आरोपी की हैवानियत देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

Crime News: एक सनकी हमलावर ने 21 वर्षीय युवक की गर्दन काटकर घर ले गया। पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी के घर के भीतर से मृतक का कटा हुआ सिर बरामद हुआ जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

2 min read
Google source verification
Barabanki Murder Case

यूपी में बाराबंकी की क्रूरता (सोर्स: आईएएनएस)

Barabanki Murder Case: एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक सनकी हमलावर ने 21 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ युवक की गर्दन काटी, बल्कि कटा हुआ सिर अपने घर तक ले गया। हैरानी की बात यह रही कि इस खौफनाक वारदात के बाद भी वह ऐसे व्यवहार करता रहा जैसे कुछ हुआ ही न हो।

जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने आरोपी के घर पर छापा मारा, तो अंदर का मंजर देखकर उनके भी होश उड़ गए। घर के भीतर से युवक का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

कहां का है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है। बबलू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। शनिवार को बबलू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था, तभी परसवाल गांव के पास उसका विवाद स्थानीय निवासी शंकर से हो गया।

जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने धारदार हथियार (फरसे) से बबलू पर हमला कर दिया और सरेराह उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।

कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर ले गया सनकी

सबसे बड़ी बात ये रही कि वारदात के बाद भी आरोपी शंकर भागा नहीं, बल्कि बबलू का कटा हुआ सिर लेकर अपने घर चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया। जब पुलिस शंकर के घर पहुंची, तो अंदर का दृश्य देखकर सब हैरान रह गए। शंकर आराम से खाना बना रहा था और पास में बबलू का कटा हुआ सिर रखा था।

पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और सिर बरामद कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। बबलू के परिवार, खासकर उसके बच्चों और पत्नी का बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और सनक का लग रहा है, लेकिन असली वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।