
9 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द (Photo source- Patrika)
Bihar Election 2025: बिहार में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट रिवीजन के कर्मियों को तोहफा दिया है। चुनाव आयोग ने बीएलओ की सैलरी दोगुनी कर दी है। वहीं अन्य कर्मियों के वेतन में भी वृद्धि की है। इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है। EC की अधिसूचना के मुताबिक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को पहले 6 हजार रुपये की राशि मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब 12 हजार रुपये कर दिया है।
वहीं SIR में शामिल बूथ लेवल अधिकारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को एक हजार से बढ़ाकर अब दो हजार कर दिया गया है। इसके अलावा बूथ लेवल पर्यवेक्षक को पहले 12 हजार रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 18 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को मिलने वाला पारिश्रमिक अब 25 हजार रुपए है, जबकि इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर का पारिश्रमिक 30 हजार रुपए कर दिया गया है।
चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले 2015 में ऐसा संशोधन किया गया था। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को मानदेय देने का फैसला किया है।
चुनाव आयोग ने कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का कारण भी बताया है। ईसी ने कहा कि वोटर लिस्ट किसी भई लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होती है, जिसे हमारे अधिकारी मिलकर तैयार करते हैं। इसी को देखते हुए हमने उनके मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि बिहार में बीएलओ को 24 हजार रुपये मिलेंगे। दरअसल, ईसी ने बीएलओ का मानदेय बढ़ाकर अब 12 हजार कर दिया है। इसके अलावा उन्हें SIR के लिए अलग से 6 हजार रुपये विशेष भत्ता भी दिया जा रहा है। पिछले महीने नीतीश सरकार ने बीएलओ को 6 हजार रुपये एक मुश्त देने का ऐलान किया था, इस तरह बिहार के बीएलओ को 24 हजार रुपये मिलेंगे।
Updated on:
2 Aug 2025, 2:47 PM IST
Published on:
2 Aug 2025, 2:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.