26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: ‘नकल के लिए भी अकल चाहिए’, नीतीश कुमार को लेकर राजद नेता ने ऐसा क्यों कहा

Bihar Election: राजद नेता रणविजय साहू ने आगे कहा कि अब जब सरकार को ज्ञान नहीं है, तो बिहार के लोगों ने फैसला किया है, क्यों न तेजस्वी यादव को सीएम बनाया जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Jul 2025, 6:22 PM IST

RJD नेता रणविजय साहू ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना (Photo-ANI)

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच बुधवार को तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई। वहीं राजद नेता रणविजय साहू ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की नकल कर रहे हैं। एक कहावत है- नकल के लिए भी अकल चाहिए।

सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं-राजद

राजद नेता रणविजय साहू ने आगे कहा कि अब जब सरकार को ज्ञान नहीं है, तो बिहार के लोगों ने फैसला किया है, क्यों न तेजस्वी यादव को सीएम बनाया जाए। सीट बंटवारे को लेकर कोई झगड़ा नहीं है।

बैठक के बारे में तेजस्वी ने दी जानकारी

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने आगे काह कि CAG रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार सरकार 71 हजार करोड़ रुपये का ब्योरा नहीं दे सकी। यह आंकड़ा लगभग 80 हजार करोड़ रुपये है, यह एक बड़ा घोटाला है। राज्य में अब तक 100 से ज़्यादा हत्याएं हो चुकी हैं और सीएम अभी भी बेहोश हैं।

सरकार चला रहे अपराधी-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सरकार को अपराधी चला रहे है। बिहार में पिछले 10 दिनों में करीब 100 हत्या हुई है। इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर बैठक में बता हुई है। 

राखी के बाद करेंगे सभा

वहीं विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन प्रदेश में यात्रा निकालेगी। दरअसल, महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने बताया कि महागठबंधन के नेता राखी के बाद जनता के बीच जाएंगे। कुछ दिनों में तारीख और रूट बता दिया जाएगा। राखी के बाद जनता के बीच सभा करेंगे। 

राहुल गांधी होंगे शामिल

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि इस यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। आने वाला महीना अगस्त है और हम लोग अगस्त क्रांति करेंगे। नीतीश सरकार ने प्रदेश को बदहाल कर दिया है। पलायन और बेरोजगारी में बिहार सबसे आगे है।