26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक मुकदमा दर्ज कर दो…जवाहर लाल नेहरू हाजिर हो, राज्यसभा में RJD सांसद मनोज झा ने ऐसा क्यों कहा

Operation Sindoor: RJD सांसद मनोझ झा ने कहा मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि वह सदन में आएं और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे का खंडन करे, उन्हें सदी का सबसे झूठा व्यक्ति घोषित करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Jul 2025, 2:56 PM IST

मनोज झा ने सरकार पर कसा तंज (Photo-IANS)

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है। बुधवार को इस चर्चा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने भाग लिया। इस दौरान आरजेडी सांसद ने सरकार को जमकर घेरा। RJD सांसद ने पीएम मोदी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम लेने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में मंगलवार को कहा था कि मैं भारत का पक्ष रखने आया हूं। ये संसद तो भारत ही है, पक्ष और विपक्ष दोनों भारत है। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का पक्ष रखना था, आपने यहां रखा। आपको तो सरकार का पक्ष रखना चाहिए था। 

बार-बार आ जाते है नेहरू

राज्यसभा को संबोधित करते हुए राजद सांसद मनोज झा ने कहा इस सरकार के लिए नेहरू बार-बार आ जाते है। मैंने पिछले सदन में भी कहा था कि अच्छा है कि एक मुकदमा कर दो जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो। अगर इतने साल बाद भी नेहरू आपको परेशान कर रहे हैं तो कुछ तो बात थी उनमें।

ट्रंप के दावे का खंडन करें पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि वह सदन में आएं और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे का खंडन करे, उन्हें सदी का सबसे झूठा व्यक्ति घोषित करें।

राष्ट्रीय सुरक्षा नारा नहीं, संवेदनशील मुद्दा-मनोज झा

राज्यसभा में मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा नारा नहीं है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है, जिसे हमने नारा बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हमें ये फर्क समझना चाहिए कि सेना और राजनीतिक नेतृत्व अलग-अलग चीजें हैं। हमारी सेना की खूबसूरती है कि अलग-अलग धर्म के लोग एक तिरंगे के नीचे हैं. जब कर्नल सोफिया आती थीं, विंग कमांडर व्योमिका आती थीं, हम सबका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

पीएम मोदी ट्रंप का नाम नहीं लेते-मनोज झा

वहीं पीएम मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "प्रधानमंत्री अस्पष्ट बातें क्यों कर रहे हैं? वह किसी का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं? क्या हो रहा है? डोनाल्ड ट्रंप ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं? और प्रधानमंत्री मोदी उनका नाम तक नहीं लेते।"

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग