26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विपक्ष उछल रहा था, कहां गई 56 इंच की छाती’, संसद में पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा

Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों के कारण देश को कई लोगों की जान गंवानी पड़ी, हमें अपने प्रियजनों को खोना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 Jul 2025, 8:13 PM IST

संसद में पीएम मोदी ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब (Photo-IANS)

Parliament Monsoon Session 2025: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देश को पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं है, यह दुर्भाग्य है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के हमले के बाद 3-4 दिन में ही ये लोग उछल रहे थे, कह रहे थे कहां गई 56 इंच की छाती, कहां गया मोदी, मोदी तो फेल हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि उनको लगा कि इस बार बाजी मार ली है।

‘हत्या में राजनीति तलाश रहे थे’

संसद में पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग हमले में मारे गए लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाश रहे थे। मुझ पर स्वार्थी राजनीति के लिए निशाना साध रहे थे। उनकी बयानबाजी ने सेना का मोनबल गिरा दिया था। 

‘देश के कई लोगों को जान गंवानी पड़ी’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों के कारण देश को कई लोगों की जान गंवानी पड़ी, हमें अपने प्रियजनों को खोना पड़ा। आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकती थी। हमारी सरकार ने 11 साल में यह कर दिखाया, यह इसका बड़ा सबूत है।कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवाद के फलने-फूलने का एक बड़ा कारण उनकी तुष्टिकरण की राजनीति है।

‘किसी नेता ने नहीं रुकवाया ऑपरेशन सिंदूर’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को नहीं रुकवाया। उन्होंने कहा कि 9 मई की रात और 10 मई की सुबह हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था। आज पाकिस्तान भी जान गया है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। 

‘पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा’

पीएम ने आगे कहा कि उसे ये भी पता है कि भविष्य में नौबत आई तो भारत आगे कुछ भी कर सकता है। इसलिए मैं फिर से लोकतंत्र के इस मंदिर में दोहराना चाहता हूं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है। अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस की, कल्पना की तो, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया

पीएम मोदी ने संसद में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। जो लोग आज पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया गया, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि किसकी सरकार ने पाकिस्तान को PoK पर कब्जा करने का मौका दिया। जवाब स्पष्ट है। जब भी मैं नेहरू की चर्चा करता हूं, तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है।

संसद में सुनाया शेर

इस दौरान पीएम मोदी ने संसद में एक शेर भी सुनाया। उन्होंने कहा कि "लम्हों ने ख़ता की और सदियों ने सज़ा पाई।"  आजादी के बाद जो फैसले लिए गए, उनकी सजा देश आज तक भुगत रहा है।