
कर्नाटक में एक नाबालिग लड़की के साथ दो बार गैंग रेप किया गया। ( सांकेतिक फोटो: ANI)
Minor girl gangrape in Karnataka: कर्नाटक के बेलगावी में 15 साल की एक लड़की के साथ 6 लोगों ने दो बार सामूहिक दुष्कर्म (Belagavi gangrape case) किया और उसके बाद वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया। पहली बार उन्होंने नाबालिग लड़की के साथ यह खौफनाक सामूहिक दुष्कर्म (Minor girl rape Karnataka) रिकॉर्ड किया और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल(gangrape video blackmail) किया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इस ब्लैकमेलिंग की वजह से उसके साथ दूसरी बार सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की पहली घटना करीब छह महीने पहले हुई थी। आरोपियों में से एक, नाबालिग का दोस्त उसे बहला-फुसला कर बेलगावी के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी क्षेत्र में ले गया था, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इस यह फोन पर रिकॉर्ड कर लिया गया। उसके बाद इन आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे वीडियो ऑनलाइन जारी करने की धमकी भी दी। इस वजह से दूसरी घटना हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यह करतूत दुबार रिकॉर्ड कर ली और उसे धमकियाँ देते रहे। उनसे तंग आ कर लड़की ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और एक आरोपी फरार है।
Published on:
01 Jun 2025 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
