15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल चुनाव 2026: ‘गोली का जवाब-गोले से देंगे’, अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी का तीखा पलटवार

पंश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। बंगाल के इस चुनावी माहौल में राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee and Amit Shah

ममता बनर्जी और अमित शाह (File Photo)

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम और पश्चिमी बर्धमान जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां एवं रोड शो किया। अमित शाह ने बीरभूम में दो जनसभाएं की और ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

अमित शाह ने TMC सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अमित शाह ने चुनावी रैली में TMC सरकार और उनके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। शाह ने कहा कि TMC के नेताओं ने बालू माफिया, पत्थर माफिया और 'कट मनी' के जरिए जनता का पैसा लूटा है। भाजपा की सरकार बनने पर यह पैसा सूद समेत वापस लौटाया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि TMC का सिंडिकेट राज अब खत्म होने वाला है। दुर्गापुर में रोड शो के दौरान अमित शाह ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि रानीगंज की जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला।

अमित शाह ने चुनावी रैली में तुष्टीकरण की राजनीति और घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया। बाबरी मस्जिद जैसे अवैध ढांचों के निर्माण के दावों पर उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। राष्ट्रीय सुरक्षा पर आक्रामक रुख अपनाते हुए अमित शाह ने कहा- गोली का जवाब, गोले से दिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 अप्रैल को निर्भय होकर भाजपा के पक्ष में वोट दें और बंगाल में परिवर्तन लाएं।

ममता बनर्जी ने दिया करारा जवाब

बीरभूम के सूरी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जनसभा में भाजपा और केंद्र सरकार पर जोरदार पलटवार किया। ममता ने दावा किया कि 19 राज्य और केंद्र सरकार उनके खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहे हैं। ममता ने दावा किया कि वह अकेले आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसका प्रसारण युवाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

ममता ने भरोसा जताया कि तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की ताकतों के सहारे भाजपा कभी बंगाल नहीं जीत पाएगी। CM ममता बनर्जी ने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति, संविधान बदलने की कोशिश और NRC-UCC थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों को निशाना बनाया जा रहा है। ममता ने मतदाताओं से अपील की कि वे सतर्क रहें और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का सही प्रयोग करें। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल 2026 को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

BJP और TMC में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आ रहा है, वैसे ही राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो रही है। बंगाल के चुनावी माहौल में BJP और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा विकास, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सुरक्षा पर जोर दे रही है, जबकि TMC स्थानीय मुद्दों, महिलाओं के सशक्तिकरण और संघीय ढांचे की रक्षा का मुद्दा उठा रही है। चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है और दोनों पार्टियां अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक रही हैं।