
Bengal Elections 2026(AI Image-ChatGpt)
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले सियासी माहौल और ज्यादा गरम हो गया है। विपक्ष के नेता और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने दावा किया है कि वह भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) Mamata Banerjee को हराने जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने साफ कहा कि वह चुनाव किसी सिस्टम या बाहरी ताकतों के भरोसे नहीं, बल्कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सीधे ममता बनर्जी के खिलाफ है और वह जीत हासिल करेंगे।
भवानीपुर सीट इस बार चुनाव की सबसे चर्चित सीट बन गई है। एक तरफ मौजूदा विधायक ममता बनर्जी हैं, तो दूसरी ओर सुवेंदु अधिकारी, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम में उन्हें कड़ी टक्कर दी थी और जीत भी हासिल की थी। ऐसे में इस बार मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि 2021 के चुनावों के बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए और उन्हें विधानसभा से भी कई बार बाहर किया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव का हिस्सा बताया।
जब उनसे पूछा गया कि अगर बीजेपी जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने इस फैसले को पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य का ही कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
अधिकारी ने दावा किया कि इस बार बड़ी संख्या में वोटिंग हो रही है और लोग बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि जनता इन सवालों पर जवाब चाहती है। राज्य में पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग देखने को मिली थी। अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। जहां टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी इस बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। अब यह देखा दिलचस्प होगा कि सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर से चुनाव जीतेंगे या ममता बनर्जी बाजी मार लेंगी।
Published on:
28 Apr 2026 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
