
Jhalmuri Seller Bikram Sau Death Threats
Jhalmuri Seller Bikram Sau Death Threats: : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'झालमुड़ी' खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की फोन आ रहे है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आई है। जान से मारने की धमकी मिलने के पूरा परिवार डर के साये में है। पीएम मोदी को अपने हाथों से तैयार कर झालमुड़ी खिलाने के बाद बिक्रम साव सोशल मीडिया पर रातोंरात लोकप्रिय हो गए थे। लेकिन यह शोहरत अब उसके और उसके परिवार के लिए खौफ का सबब बन गई है।
आपको बता दे कि यह पूरी घटना 19 अप्रैल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। रैली समाप्त होने के बाद पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था तभी वे अचानक सड़के के पास झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साव की दुकान पर रुक गए।
स्थानीय दुकानदार ने झालमुड़ी तैयार कर पीएम मोदी का खिलाई। इस दौरान पीएम मोदी ने दुकानदार से बातचीत की। इस घटना का वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बंगाल में पहली बार बीजेपी को बहुमत मिला और सरकार बनी। इस दौरान कई जगहों पर जश्न के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटी थी।
स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव ने आरोप लगाया है कि अचानक मिली यह लोकप्रियता अब परेशानी का सबब चुकी है। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार फोन कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं। उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनको और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है।
बिक्रम ने इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिली धमकी के बाद इलाके में चिंता और डर का माहौल बन गया है।
Updated on:
22 May 2026 01:25 pm
Published on:
22 May 2026 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
