31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की आत्महत्या से सदमें में गई पत्नी, कुछ ही पलों बाद बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूद कर दी जान

बेंगलुरु में दंपति की मौत ने सभी को झकझोर दिया। पति की आत्महत्या के बाद पत्नी ने भी 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 31, 2026

sucide

आत्महत्या में दंपती की मौत (फोटो - Hate Detector एक्स पोस्ट)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेलंगाना से आए एक युवा टेकी दंपति की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार पहले पति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी और उसके कुछ ही देर बाद पत्नी ने भी बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे दी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति ने कमरे में लगाया फांसी का फंदा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 32 वर्षीय भानु चंदर रेड्डी कुंटा और उसकी पत्नी 31 वर्षीय बिबी शाजिया सिराज के रूप में हुई है। भानु तेलंगाना के सिद्दिपेट का रहने वाला था और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था। सोमवार को भानु ने अपने अपार्टमेंट के कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच के अनुसार भानु ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जब उनकी पत्नी ने कई बार दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और पड़ोसियों को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर भानु मृत पाए गए, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

पत्नी ने 17 वीं मंजिल से कूदकर दी जान

घटना के कुछ ही मिनटों बाद भानु की पत्नी शाजिया ने भी बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। शाजिया एक प्रमुख टेक कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) में कार्यरत थीं। यह घटना इतनी तेजी से घटी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाजिया बेहद सदमे में थीं और अपने पति की मौत को सहन नहीं कर पाईं। इस दर्दनाक घटनाक्रम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसके बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। घटनास्थल से भी सभी आवश्यक सबूत पुलिस द्वारा इकट्ठा कर लिए गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तेलंगाना में परिवारजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग अप्राकृतिक मृत्यु के केस दर्ज कर लिए है। जांच एजेंसियां इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में स्वास्थ्य समस्याएं, रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।