
Big Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिमला जिले के रोहूड़ में हुए हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई है। वहीं, उनकी बेटी नदी में लापता हो गई। फिलहाल, रोहड़ू पुलिस ने गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन अंधेरा होने के बाद अब शुक्रवार को फिर से बच्ची की तलाश शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शिमला से 100 किलोमीटर दूर जुब्बल उपमंडल के तहत भालू क्यार के पास झाल्टा गांव की है। दुर्घटना का शिकार होने वाली गाड़ी रोहड़ू नंबर की है। बताया जा रहा है कि बेकाबू होकर कार पब्बर नदी में जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। कार में डेढ़ साल की बच्ची भी मौजूद थी, जो कि पानी में बह गई है।
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्य से बच्ची का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक दंपति की पहचान सुशील कुमार (29) और उनकी पत्नी ममता (26) के रूप में हुई है, जो गांव झाल्टा के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयासों के बाद नदी में डूबी कार से पति-पत्नी के शव निकाले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।
Updated on:
30 Aug 2024 10:05 am
Published on:
23 Aug 2024 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
