5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident: बस पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 10 से ज्यादा जख्मी

Road Accident: कर्नाटक के तुमकुर शहर के पास सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के तुमकुर शहर के पास सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। वहीं, 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा हादसा तुमकुर के पास कल्लंबेला के नजदीक चोक्कनहल्ली पुल के पास हुआ है। सुबह करीब 4 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई।

3 महिलाओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल

बताया जा रहा है हादसे का शिकार हुई निजी बस गोवा से बेंगलुरु की तरफ जा रही थी। ड्राइवर ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में यात्री गहरी नींद में थे। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- Rules Change: आज से बदल गए OTP और Credit Card से जुड़े ये नियम, हर जेब पर दिखेगा असर!

स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से निकाला

बस दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों को बस से बाहर निकाले के लिए स्थानीय लोगों मदद की। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बारे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।