6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर

तजिंदर सिंह बिट्टू के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह का कहना है, हाईकमान को तय करना है कि वह पार्टी से बाहर क्यों गए, किस बात पर नाराजगी थी? मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। एक और सहप्रभारी रखा जाएगा।

2 min read
Google source verification

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। तजिंदर सिंह बिट्टू गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और रायबरेली के भी प्रभारी रह चुके हैं। वहीं करमजीत कौर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सांसद रहे स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी हैं। चौधरी परिवार पिछले कई दशकों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अश्विनी वैष्णव और विनोद तावड़े ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विनोद तावड़े ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि करमजीत कौर पंजाब से लोकसभा का उपचुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं तजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस के ऑल इंडिया सेक्रेटरी और कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं, रायबरेली के भी प्रभारी रहे हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस रायबरेली से उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत यात्रा से जुड़ने का फैसला किया है और इनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

तेजिंदर सिंह बिट्टू ने खरगे को भेजा इस्तीफा

हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तेजिंदर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे से अवगत कराया। बिट्टू कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार थे। गत दिनों हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 34 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है : बिट्टू

भाजपा में शामिल होने के बाद तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कहा, मैंने कांग्रेस पार्टी में 35 साल लगाए हैं और आज मुझे लगता है कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है। मैंने पंजाब के भले के लिए सोचा और भाजपा ज्वाइन की। आज पंजाब में अगर कोई सही विकल्प है, जो वहां के लोगों के लिए, पंजाब की तरक्की के लिए काम कर सकता है तो वो भाजपा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा, हाईकमान को तय करना है कि वह…

तजिंदर सिंह बिट्टू के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह का कहना है, हाईकमान को तय करना है कि वह पार्टी से बाहर क्यों गए, किस बात पर नाराजगी थी? मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। एक और सहप्रभारी रखा जाएगा।