राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाईन से हटकर विरोधी पक्ष के उम्मीदवार को वोट करने के आरोप में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। मीडिया से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि विधायकों ने पार्टी के व्हिप का पालन नहीं किया। इसलिए उनके खिलाफ ये फैसला लिया गया है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था।