फिलहाल इस योजना पर अंतिम फैसला कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। अगर योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो जल्द ही राज्य में इसका ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस स्कीम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो हर महीने बिजली बिल चुकाने में कठिनाई महसूस करते हैं।