8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका! जन सुराज के नेता बिट्टू सिंह ने दिया इस्तीफा

Prashant Kishor Jan Suraaj Bihar: बांकीपुर उपचुनाव के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से जुड़े रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।
2 min read
Google source verification
Prashant Kishor

प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका (ANI)

Bittu Singh Resigns Jan Suraaj Party: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीति दल की तैयारियों जोरों चल रही है। उपचुनाव के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज पार्टी से जुड़े रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं बिट्टू सिंह ने बांकीपुर से बीजेपी के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।

आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खोली हो गई थी। इस सीट पर नितिन नवीन पांच बार और उनके पिता चार बार विधायक रहे है। बांकीपुर सीट को बीजेपी 1995 से लगातार ही जीत रही है। इसी वजह से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण ही बीजेपी के अजेय बनने का अहम वजह है।

बिट्टू सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिट्टू सिंह ने अपने इस्तीफा में लिखा कि मैं जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने पार्टी के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दीघा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा। आज से अपना पूर्ण समर्थन एनडीए को दे रहा हूं। मैं बांकीपुर उपचुनाव 2026 में एनडीए के प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देता हूं। हालांकि उन्होंने पत्र में पार्टी छोड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया है।

30 जुलाई को होगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने दो जुलाई को उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया था। इसके अनुसार इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी कर दी गई है। इसी दिन से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी। वहीं, 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

बांकीपुर में हारेंगे प्रशांत, किशोर बीजेपी सांसद का दावा

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जब बांकीपुर की जनता बीजेपी उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताएगी और प्रशांत किशोर को हराएगी, तब उन्हें अपनी राजनीतिक हैसियत का भी एहसास हो जाएगा।