
महिलाएं कर रहीं थी नई बहू का इंतजार पर घर आ गया दूल्हे का शव, भौचक्के रह गए परिजन, मातम में बदली खुशियां
बिहार के भागलपुर में एक विवाह समारोह की खुशियां कुछ ही पलों में ही मातम में बदल गई। कुछ ही समय पूर्व सुहागन बनी दुल्हन, विधवा बन गई। भागलपुर के विवाह भवन में बुधवार रात खंजरपुर के झौवा कोठी के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप प्रकाश की शादी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम की आयुषी से हुई। देर से शुरू हुई शादी के रस्म रिवाज निभाने में हुई देरी के कारण विवाह कार्यक्रम गुरुवार सुबह पांच बजे तक चलता रहा। बताया जाता है कि, गुरुवार सुबह आठ बजे दूल्हा जब दुल्हन को विदा कराने को लेकर तैयारी में था, तभी उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह कुर्सी से नीचे गिर गया। परिवार वाले उसे मायागंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन के जोड़े में अस्पताल पहुंची आयुषी पति को मृत देख बहदवास होकर गिर पड़ी। आयुषी दहाड़ मारकर रोते—रोते कह रही थी कि, जब साथ निभाना ही नहीं था तो मेरी जिंदगी में आए क्यों?
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लड़की पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप दिल्ली में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आयुषी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है।
खुशियां कुछ देर में मातम में बदल गई
इधर, लड़के के परिजनों का कहना है कि सबकुछ ठीक ढंग से निभाया गया। दुल्हे की तबियत भी ठीक थी। अचानक सब कुछ समाप्त हो गया। जिस मंडप में कुछ देर पहले बैंड बाजा की धुन पर लोग नाच गाकर खुशियां मना रहे थे, वहा से रोने की आवाज सुनाई देने लगी।
नई बहू का इंतजार खत्म, दुल्हे की अर्थी की तैयारी शुरू
जिस दुल्हे के घर की महिलाएं नई बहू का इंतजार कर रही थी वहां दुल्हे की अर्थी की तैयारी शुरू ही गई।
Updated on:
05 May 2023 12:11 pm
Published on:
05 May 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
