1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Diwas 2022: नीतीश गांधी मैदान में करेंगे उद्घाटन, आज से तीन दिनों तक जन्मोत्सव मनाएगा बिहार

bihar diwas 2022: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान में आज तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। बिहार दिवस समारोह में गांधी मैदान के मुख्य मंच से राज्य गीत और बिहार गौरव गान से सांगीतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। इस खास मौके पर पहली बार गांधी मैदान में 500 ड्रोन का एकसाथ प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

2 min read
Google source verification
nitish kumar

nitish kumar

Bihar Diwas 2022: बिहार आज अपनी स्थापना का 110वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधान से मनाने जा रहा है। आज ही के दिन 22 मार्च, 1912 को बिहार (उड़ीसा व झारखंड) अस्तित्व में आया था। इन 110 वर्षों के सफर में चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या समाज सुधार आंदोलन, कई ऐसे टर्निंग प्वाइंट आये, जिसने बिहार को देश-दुनिया में एक नये रूप में जगह दिलायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश पर इस बार भव्य अंदाज में बिहार दिवस समारोह मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान में आज तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। समापन समारोह 24 मार्च को होगा। पूरे आयोजन में आमलोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित होगी और उन सब के लिए नृत्य-संगीत व नाट्य प्रस्तुति के अतिरिक्त कई और रूचिकर सांगीतिक कार्यक्रम का भी इंतजाम किया गया है। बिहार दिवस पर मंगलवार को पटना में ही नहीं बल्कि पूरे राज्ये में कई कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।

एक साथ 500 ड्रोन का प्रदर्शन
बिहार दिवस के मौके पर पहली बार गांधी मैदान में 500 ड्रोन का एकसाथ प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वहीं लेजर शो से बिहार की विरासत के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से पुस्तक मेला और पर्यटन विभाग द्वारा बिहारी व्यंजन मेला का आयोजन होगा। दिल्ली हाट की तर्ज पर पहली बार गांधी मैदान में पटना हाट भी तैयार किया गया है जो आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इस हाट में बिहार से जुड़े हस्तशिल्प सहित अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी होगी।

यह भी पढ़ें - बिहार के शख्स ने Tata Nano को मॉडिफाई कर बनाया 'हेलिकॉप्टर'! शादियों में बनेगी दूल्हे की सवारी



जल-जीवन-हरियाली थीम पर फोकस कार्यक्रम
शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार के महत्वपूर्ण अभियान जल-जीवन-हरियाली थीम पर आधारित है बिहार दिवस समारोह। बिहार के ऐतिहासिक गौरव का ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय समारोह को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे गांधी मैदान में इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। 24 मार्च को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा समारोह का समापन किया जाएगा।

नियंत्रण कक्ष और हेल्प डेस्क
गांधी मैदान में निर्मित अस्थायी प्रशासनिक भवन परिसर में अस्थायी नियंत्रण कक्ष सह हेल्प डेस्क तथा अस्थायी थाना कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2219810 और 2219234/2219209 है। किसी प्रकार की घटना होने पर जिला नियंत्रण कक्ष और हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। गांधी मैदान में पूरे कार्यक्रम के दौरान 6 बेड का एक अस्थायी चिकित्सालय 24 घंटे कार्य करेगा।

गांधी मैदान में 500 पुलिसकर्मी और 80 मजिस्ट्रेट तैनात
गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च के बीच होने वाले बिहार दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांधी मैदान में समारोह को देखते हुए 500 पुलिसकर्मी और 80 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। गांधी मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। समारोह गांधी मैदान के अलावा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जाएगा।

Story Loader