
Bihar Politics: राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजद नेता ने कहा कि सभी विभागों में ताबड़तोड़ टेंडर निकाले जा रहा है और इनमें जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। टेंडरों में सभी विभागीय मंत्रियों का 30 प्रतिशत कमीशन भी तय है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उन्हें चुनाव का खर्च भी निकालना है।
बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजद नेता ने कहा कि अब कितना भी दम लगा लें, प्रदेश में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी। इसलिए ताबड़तोड़ टेंडर निकाले जा रहे है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना सोचे समझे निर्माण करना और ढांचा खड़ा कर प्रदेश के खजाने का धन लूटना ही इस सरकार का उद्देश्य रह गया है। इनके लोग कह रहे है कि दुबारा तो सरकार में आना है नहीं इसलिए बचे समय में जल्द से जल्द टेंडर निकालो और लूट मचाओ।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रदेश में वित्तीय अराजकता पैदा होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को आने वाली सरकार को पूरा करना होगा, वह राशि कहां से लाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोगों को टेंडर नहीं मिल रहा है, बाहर के लोगों को टेंडर दिया जा रहा है। बाहर के लोग बिहार आकर काम करेंगे।
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के पैसे दिल्ली से 600 डिजिटल रथ बुलाकर महिला संवाद के नाम पर लुटाए जा रहे है। बताइए 𝟐𝟐𝟓 करोड़ रुपए कितनी बड़ी धनराशि है जिसका प्रयोग ये अपने चुनावी प्रचार में सरकारी खजाने से रथ चलाने में खर्च कर रहे है?
Updated on:
19 Apr 2025, 9:39 PM IST
Published on:
19 Apr 2025, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.