सरकार ने यह निर्णय उन लोगों के लिए लिया है, जो हवाई जहाज, ट्रेन, बस या अन्य वाहनों से राज्य में प्रवेश करेंगे। उन सभी को अपने साथ यह रिपोर्ट रखी होगी। यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी जांच बिहार की सीमा में प्रवेश करने के दौरान होगी। हवाई अड्डे ओर रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना की जांच होगी। ऐसे सभी लोग जो बिहार आएंगे और उनके पास RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं होगी, उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) करा जाएगा।